रविवार की सुबह से मौसम की पहली बारिस ने गर्मी से पूरी राहत दिला दी है। भीषण गर्मी से उबलते लोगों एवं बच्चों ने इस वर्षा का जम कर आनंद उठाया। सभी झूम झूम कर खूब नहाए। सबों को लगा कि अब मानसून आ गया। मौसम के इस बदलाव से लोगों के साथ साथ पशु पक्षियों ने भी भारी राहत की सांस ली है।
नवगछिया में रविवार की सुबह साढ़े पांच बजे से ही वर्षा प्रारम्भ हो गयी। इसके कुछ देर बाद ही आसमान भी खूब गरजने लगा। फिर शुरू हुई गरज के साथ बारिस। जिसमें बच्चों, महिलाओं और पुरुषों के साथ साथ पशु पक्षी ने भी जम कर आनद लिया।