यह जानकारी इन्कलाबी नौजवान सभा के जिलाध्यक्ष रूपेश कुमार सिंह ने देते हुए बताया कि सोमवार को इस कांड के आरोपी रूपम के समर्थन में यह प्रदर्शन होगा। जिसमें इस उत्पीड़न को सामने लाने वाले पत्रकार नवलेश पाठक की अविलंब रिहाई एवं भाजपा नेता विपिन राय की अविलंब गिरफ्तारी के साथ-साथ सुशील मोदी को भी सीबीआई जांच के घेरे में लेने की मांग शामिल है। बिना जांच के उपमुख्यमंत्री द्वारा रूपम पाठक के चरित्र पर सवाल खड़ा करना अपमानजनक है।