ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

जिला जदयू कार्यालय में मनाई गई देशरत्न डॉ राजेंद्र प्रसाद की 137वीं जयंती

जिला जदयू कार्यालय में मनाई गई देशरत्न डॉ राजेंद्र प्रसाद की 137वीं जयंती
जनता दल यूनाइटेड के जिला कार्यालय नवगछिया में जदयू जिलाध्यक्ष बिरेंद्र कुमार सिंह कुशवाहा के नेतृत्व में भारत के प्रथम राष्ट्रपति देशरत्न डाक्टर राजेन्द्र प्रसाद की 137वीं जयंती मनाई गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शिक्षा प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र यादव थे। मौके पर जिलाध्यक्ष बिरेंद्र कुमार सिंह कुशवाहा ने कहा कि राजेंद्र प्रसाद संघर्ष और सादगी के प्रतिक थे। वही राजेंद्र यादव ने कहा कि देश के नवनिर्माण में राजेंद्र बाबू का योगदान अद्वितीय है। मीडिया सेल के पूर्व जिला संयोजक प्रिंस पटेल ने कहा कि देश के युवाओं को राजेन्द्र बाबू के जीवन संघर्षों से सीख लेनी चाहिए। मौके पर जिला महासचिव रंजीत कुमार भगत, नवगछिया प्रखंड अध्यक्ष मुरारी मंडल, जिला महासचिव मिलन सागर, नारायणपुर प्रखंड अध्यक्ष अनिल पटेल, नवगछिया नगर पंचायत अध्यक्ष ज्ञानसक सिंह,जिला महासचिव फैयाज आलम, हुलास सिंह, लोभिन चौधरी, मोहन साह, अरूण पोद्दार, टुनटुन मंडल, वकील मंडल, विनोद राम, हरशंभु सिंह, शिव चौरसिया व अन्य मौजूद थे।