ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

सेहत के लिए लाभदायक हैं मूली,कीजिए सेवन

सेहत के लिए मूली लाभदायक हैं,सर्दियों में इसका सेवन करना चाहिए। मूली से अधिक लाभदायक
इसके पत्ते होते हैं। इनमें कई पोष्टिक तत्व मौजूद होते है जो हमे कई तरह की समस्याओं से बचाएं रखते है। चलिए आपको बताते हैं मूली के पत्तों के लाभ जो हमारी सेहत लिए बेहद लाभकारी हैं।
—कैंसर : मूली के पत्तों में एंथोसाइनिन होता है जो कैंसर के रोगियों के लिए बहुत ही फायदेमंद सिद्ध होता है।
—आएगा स्किन में निखार : इसके पत्तों को खाने से शरीर में मौजूद विषाक्त पदार्थ दूर होते हैं और स्किन में निखार आता है।
—मिलेगी कब्ज से राहत : इसके पत्तों में फाइबर भरपूर होता है जो कब्ज दूर कर पाचन को दुरुस्त रखता है।
—डायबिटीज : डायबिटीज के रोगियों के लिए इसके पत्ते बहुत ही लाभदायक होते है क्योंकि मूली के पत्ते खाने से शरीर का ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है।
—कमजोरी :इसके पत्तों में आयरन तथा फास्फोरस जैसे तत्व काफी मात्रा में मौजूद होते है, जिससे शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा बढ़ती है तथा कमजोरी दूर होती है।
—यूरिन समस्या : इसके पत्तों का सेवन करने से यूरिन संबंधित कई समस्याए दूर होती हैं।
—होगा जोड़ों का दर्द दूर : इसके पत्तों में कैल्शियम की मात्रा काफी होती है जो जोड़ों के दर्द को दूर करने में मदद करते हैं।
--नहीं होगा कफ : इसके पत्तों में एंटी कंजेस्टिव गुण होते है, जिससे कफ की समस्या में फायदा होता है।