ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

छठ पूजा : चार दिवसीय अनुष्ठान होगा बुधवार से शुरू


लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा का चार दिवसीय अनुष्ठान बुधवार से शुरू होगा। बुधवार को श्रद्धालु व्रती नहाय -खाय करेंगे। गुरुवार को खरना होगा। इसके साथ ही 48 घंटों का निर्जला उपवास शुरू होगा । शुक्रवार को व्रती अस्ताचलगामी सूर्य को अ‌र्घ्य अर्पण करेंगे। इसके बाद शनिवार को व्रती उदयगामी सूर्य को अ‌र्घ्य अर्पण करेंगे। जिसके बाद चार दिवसीय अनुष्ठान पूरा होगा। छठ व्रत को व्रती पूरी आस्था व नेम से करते है। इस व्रत में हर संभव परंपरा का ख्याल रखा जाता है। छठ की पूरी विधि में नियम का पालन किया जाता है। छठी मईया सभी की कामना पूरी करती है। दीपावली खत्म होते ही बाजार में छठ की खरीदारी करने के लिए लोग जुट गये। इस बार भैया दूज के एक दिन के बाद नहाय खाय नहीं पड़ रहा है। जिसके कारण लोग अभी से खरीदारी करने में जुट गये है।
सज गये है फल बाजार
छठ पूजा को लेकर अभी से बाजार सज गये है। शहर के वैशाली चौक, स्टेशन रोड, मालगोदाम चौक, मेन रोड, दुर्गा मंदिर रोड, हड़िया पट्टी, पुरानी सब्जी बाजार में अस्थायी दुकान सज गये है। बाजार में नारियल , अगरबत्ती, फल, बांस का सूप, दउरा की दुकानें सज गयी हैं। चारों तरफ छठ पूजा की तैयारी शुरू हो गयी है। खरना को लेकर मिट्टी का चूल्हा कुम्हार बनाने लगें है। बाजारों मे चूल्हा की बिकी शुरू हो गयी है। आम की लकड़ी भी बिकने लगी है।
घाटों की सफाई में लगे लोग
छठ पूजा को लेकर जिला प्रशासन भी लगा रहता है। लेकिन अभी तक प्रशासन घाट की सफाई नही करा रहा है। जबकि छठ पूजा 6 नवम्बर यानी बुधवार से शुरू हो रहा है। छठ घाट जाने वाले रास्तों पर गंदगी का अम्बार लगा है। शहर के कुछ घाट को स्थानीय लोग साफ करने में लगे है। विभिन्न छठ पूजा समिति लोग चंदा एकत्र कर के घाट के मरम्मत कराने में जुट गये है। व्रती नहाय -खाय के दिन से ही नदी से घाट पर जाती है। व्रती को कोई दिक्कत न हो इसकी तैयारी शुरू कर दी गयी है।