ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

जदयू प्रदेश अध्यक्ष ने किया इस्माईलपुर में वृक्षारोपण

इस्माईलपुर प्रखंड अध्यक्ष के आवास पर मंगलवार को जदयू के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह एवं प्रखंड अध्यक्ष गुलशन कुमार ने वृक्षारोपण किया। इस मौके पर विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ़ गोपाल मंडल, ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानदेव, विधान पार्षद संजय सिंह, महाचन्द्र प्रसाद सिंह, जिला परिषद् अध्यक्ष भागलपुर सविता देवी, जदयू जिलाध्यक्ष भागलपुर लक्ष्मी प्रसाद मंडल, जदयू जिलाध्यक्ष नवगछिया वीरेंद्र प्रसाद सिंह, गोपालपुर प्रखंड अध्यक्ष साकेत बिहारी, रंगरा प्रखंड अध्यक्ष सुबोध साह के अलावा डा० रमेश मोहन आत्मविश्वास , डब्लू उर्फ़ दिनेश मंडल, भोला जयसवाल, सीताराम मंडल सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी देखी गयी।
इससे पहले जदयू के प्रदेश अध्यक्ष एवं अन्य नेताओं का नवगछिया स्टेशन पर भव्य स्वागत किया गया। जहां मौके पर गोपालपुर के विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ़ गोपाल मंडल , नवगछिया जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह, रंगरा प्रखंड अध्यक्ष सुबोध साह, चंदेश्वरी सिंह, परमानंद साह, विमल्देव राय, अजित कुमार, हुलाश सिंह, उमेश सिंह, हितेश चन्द्र सहित जदयू के दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद देखे गए।