राजेश कानोडिया, नव-बिहार समाचार। कोरोना काल के दौरान सरकार द्वारा जारी लॉकडाउन में दी गई हल्की ढ़ील केे बीच जहाँ आम लोग जरूरी सामान की खरीदारी के लिए सोमवार को घरों से बाहर निकले थे। वहीं आज मंगलवार की सुबह ऊपरवाले ने प्राकृतिक लॉकडाउन जारी कर दिया। इसके साथ ही तेज हवा और तूफान के साथ सीतामढ़ी, नवगछिया, भागलपुर सहित कई जगहों पर बारिश शुरू भी हो चुकी है। इसके साथ ही अन्य जिलों में भी बादल काफी गहरा गए हैं। काफी अंधकार छा गया है। इस बीच कई जगहों पर बिजली भी बाधित हो गई है।

इसके लिए बिहार में पिछले दो तीन घंटों से तेज आंधी के साथ कई हिस्सों में बारिश की संभावना बनी हुई थी। जिसे देखते हुए बिहार सरकार ने कुछ ही देर पहले अलर्ट जारी किया था। इसके बाद तुरंत ही घने बादल मंडराने लगे। जहां सुपौल, सहरसा, मुंगेर, मधेपुरा, अररिया, खगडिया, भागलपुर, बांका, जमुई और शेखपुरा में तेज बारिश केे आसार बने हुए थे। इसके साथ ही कई स्थानों पर बिजली भी गिरने की संभावना बनी हुई थी। 
वहीं बादलों की गर्जना के बीच तेज हवा और तूफान के साथ बारिश शुरू हो गई। बीच बीच में बिजली भी कड़कती रही।