राजधानी और महानंदा पर पड़ा मौसम का असर साफ़ दिखाई दे रहा है।
अपने नियमित समय पर चलने के लिए देश भर में मशहूर रही राजधानी एक्सप्रेस पर भी इस मौसम का असर साफ़ दिखाई दे रहा है। अपने समय की प्रतिबद्धता बनाये रखने में इसके पसीने छुट रहे हैं। जबकि महानंदा का कुहरने लगी है।
जानकारी के अनुसार 12424 डाउन राजधानी एक्सप्रेस भी लगभग एक सप्ताह से अनियमित चल रही है। इसी क्रम में आज भी 12424 डाउन राजधानी लगभग 2 घंटे से अधिक लेट से चल रही है।
जबकि 15484 डाउन महानंदा कल वाली 27 घंटा तथा 15483 अप महानंदा कल वाली 16 घंटा 30 मिनट लेट से चल रही है।
इसके अलावा 13248 कैपिटल एक्सप्रेस 1 घंटा 30 मिनट
13163 अप हते बजारे एक्सप्रेस भी 45 मिनट
जबकि 12506 डाउन नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस 10 घंटा
12488 डाउन सीमांचल एक्सप्रेस 9 घंटा तथा
15910 अवध आसाम एक्सप्रेस 1 घंटा 30 मिनट लेट से चल रही है।