ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

नवगछिया की चुनावी चर्चा 17: नगर परिषद के मुख्य पार्षद उम्मीदवारों ने घोषित की संपत्ति

नवगछिया की चुनावी चर्चा 17: नगर परिषद के मुख्य पार्षद उम्मीदवारों ने घोषित की संपत्ति
राजेश कानोडिया (नवबिहार समाचार), नवगछिया (भागलपुर)। नगर परिषद नवगछिया से मुख्य पार्षद की 9 उम्मीदवार हैं। सभी ने अपनी संपत्ति का ब्यौरा चुनाव आयोग को समर्पित किया है। उसके अनुसार सोनी देवी के पास 6.60 करोड़ का कृषि भूमि, 10 लाख का शहरी भूमि, 2.85 करोड़ का भवन, 12.79 लाख बैंक बैलेंस है। वहीं शांति देवी के पास 11.80 लाख के गहने हैं। जबकि खुशबू कुमारी के पास 10 करोड़ के शहरी भूमि और 2 करोड़ के भवन हैं। इधर प्रीति कुमारी ने बैंक बैलेंस 16.98 लाख और 57 लाख के वाहन भी बताया है।