ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

नवगछिया नगर में नो इंट्री की उड़ रही धज्जियां, विरोध में जदयू कार्यकर्ताओं ने किया सड़क जाम


नवगछिया नगर में पिछले कई माह से नो इंट्री की धज्जियां लगातार उड़ रही हैं। दिन के व्यस्ततम और प्रतिबंधित समय में भी बड़े और भारी वाहनों का प्रवेश तथा इससे हो रही लगातार असुविधा से नगर वासी खासे परेशान हो रहे हैं। जिसके विरोध में जदयू के प्रदेश महासचिव विरेन्द्र प्रसाद सिंह के नेतृत्व में जदयू कार्यकर्ताओं ने महाराज जी चौक पर सड़क जाम कर दिया। जिसकी जानकारी स्थानीय एसडीओ और एसपी को दी गयी।
सड़क जाम की खबर मिलते ही नवगछिया आदर्श थानाध्यक्ष रंजन कुमार मौके पर पहुंचे। जामकर्ताओं को समझा बुझा कर किसी तरह से जाम हटवाया गया। साथ ही लगभग एक दर्जन ट्रेक्टर और ट्रकों को नवगछिया थाना लेजाया गया। थानाध्यक्ष रंजन कुमार ने बताया कि सभी वाहनों से जुर्माना वसूला जायेगा। इसके अलावा थानाध्यक्ष ने यह भी बताया कि इस समय पुलिस बल की कमी होने का लाभ वाहन चालक उठा रहे हैं। पुलिस बल के चुनावी ड्यूटी से लौटने के बाद इस समस्या से पूरी तरह से निजात मिल सकेगी।