ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

दुर्गा मेला आज से, प्रशासन ने की तैयारी पूरी

नवगछिया और भागलपुर क्षेत्र में दुर्गा पूजा के अवसर पर लगने वाले मेले की तैयारी लगभग पूरी कर ली गई है। मेला आज से लगा है। इस अवसर पर होने वाले कार्यक्रमों के आयोजन की तैयारी भी जोर शोर से हो रही है ।
हालांकि, नवगछिया और तेतरी के अलावा भागलपुर तथा कटिहार शहर में मेला का नजारा देखने योग्य होता है। जहां विभिन्न तरह के बड़े बड़े आकर्षक पंडाल बनाये गये हैं।इसके साथ ही जगह जगह प्रशासन की मुस्तैदी भी दिखाई पड रही है। जहां नवगछिया में पचास से अधिक जगहों में दंडाधिकारियों सहित पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गयी है। वहीं भागलपुर में भी दो सौ से अधिक जगहों पर प्रशासन तैनात किया गया है।

सभी मंदिरों में भव्य पूजन उत्सव के साथ मेला व कार्यक्रम आयोजित की जाती है। जिससे पूरा इलाका पूरी तरह से सजा-धजा नजर आता है। एक तरफ से पूजा के दौरान सजे इन मंदिरों की रौनक देखते ही बनता है। जगह-जगह भव्य तोरण द्वार व पंडाल बनाए गए हैं। मेला प्रांगणों में विभिन्न दुकानें सजने लगी है। खास कर बच्चों में काफी उत्साह दिख रहा है।
मेला परिसर सहित किसी भी क्षेत्र में कोई गडबडी नहीं हो, इसके लिये नवगछिया क्षेत्र में अनुमंडल पदाधिकारी सुशील कुमार, भुमि सुधार उपसमाहर्ता संजय कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रमाकांत राय से लेकर पुलिस अधीक्षक आनंद कुमार सिंह तक भ्रमणशील बने हुए हैं। वहीं भागलपुर में भी दर्जनों वरीय अधिकारी से लेकर जिला पदाधिकारी प्रेम सिंह मीणा तक क्षेत्र का जायजा ले रहे हैं। इसके अलावा नवगछिया और भागलपुर में नियंत्रण कक्ष भी कार्यरत है।