भागलपुर में फिर मिला एक युवक कोरोना पॉजिटिव, किया गया होम कोरेटिन
भागलपुर जिले में गुरुवार को एक युवक कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। जांच में कोरोना पॉजिटिव पाये जाते ही युवक को स्वास्थ्य विभाग ने होम कोरेटिन कर दिया। इससे पहले 11 नवंबर को भी एक कोरोना पॉजिटिव मिला था।
सिविल सर्जन डॉ उमेश शर्मा ने बताया कि नारायणपुर के मधुरापुर बाजार निवासी 18 साल का युवक शहर के मनाली चौक के पास रह कर पढ़ाई करता है। गुरुवार को पीरपैंती पीएचसी पर रैपिड एंटिजन टेस्ट किट से जांच कराया तो वह कोरोना पॉजिटिव मिला। इसके बाद ही उसे तत्काल होम कोरेंटिन कर दिया गया। युवक का शुक्रवार को आरटीपीसीआर जांच के लिए सैंपल लिया जायेगा।