ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

झटका: रसोई गैस के दामों में हुआ भारी इजाफा, 149 रुपये तक प्रति सिलेंडर बढ़े दाम

राजेश कानोडिया, (नव-बिहार समाचार, नवगछिया, भागलपुर)। 
रसोई गैस की कीमतों में बुधवार 12 फरवरी को 144 रुपये 50 पैसे से लेकर 149 रुपये प्रति सिलेंडर की भारी-भरकम वृद्धि कर दी गई है। पटना में इस रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 149 रुपए की वृद्धि के साथ 965 रुपये हो गई है।जबकि इससे पहले इस एलपीजी सिलेंडर की कीमत 816 रुपये थी। वहीं इस वृद्धि के बाद से दिल्ली में 144 रुपये 50 पैसे की वृद्धि हुई है। जिसके बाद दिल्ली में 858 रुपये 50 पैसे तथा मुंबई में 829 रुपये एवं चेन्नई में 147 रुपये की वृद्धि हुई है। इसके बाद वहां इसकी कीमत 881 रुपये तथा कोलकाता में 149 रुपये की वृद्धि के साथ इसकी कीमत 896 रुपये हो गई है। वही पटना में 149 रुपये की वृद्धि के साथ पूरे बिहार में इसकी कीमत 965 रुपये हो गई है।
 जानकारी के अनुसार हर महीने की पहली तारीख से गैस सिलेंडरों में दी जाने वाली सब्सिडी और मार्केट रेट में बदलाव होता रहा है। इससे पहले 1 जनवरी को रसोई गैस के दाम बढ़ाये गए थे। फरवरी की शुरुआत में रसोई गैस की कीमतों में कोई वृद्धि नहीं की गई थी, सिर्फ व्यावसायिक गैस सिलेंडरों की कीमत बढ़ाई गई थी। लेकिन, अचानक 12 फरवरी को इसमें एकाएक भारी भरकम बढ़ोतरी कर देश भर में लागू कर दिया गया। जिससे आम उपभोक्ताओं में भारी रोष देखा जा रहा है। बतादें कि जनवरी 2014 के बाद से रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में यह सबसे बड़ी बढ़ोतरी हुई है। उस समय 220 रुपये की वृद्धि कर 1241 रुपये किया गया था।
जानकारी के मुताबिक रसोई गैस के देश भर में 27.6 करोड़ उपभोक्ता हैं। जिनमें से करीब 2 करोड़ को सब्सिडी नहीं मिलती है। इधर जिन्हें सब्सिडी मिलती भी है उन्हें इससे पहले 239 रुपये सब्सिडी मिल रही थी। लेकिन अब 149 रुपये की बढ़ोतरी के बाद महज 348 रुपये ही सब्सिडी मिलेगी। यानि सब्सिडी वाले उपभोक्ताओं की जेब से भी 149 लेकर सिर्फ 109 रुपये ही बढ़ा कर सब्सिडी दी जाएगी। अर्थात सब्सिडी वाले उपभोक्ताओं की जेब पर भी 40 रुपये का बोझ बढ़ गया। इससे आम उपभोक्ताओं के बीच भारी रोष देखा जा रहा है। साथ ही लोग इसे दिल्ली में भाजपा की सरकार नहीं बन सकने का खामियाजा भी मान रहे हैं। कारण कि पहली तारीख को रसोई गैस के दाम नहीं बढ़े, सिर्फ व्यावसायिक गैस सिलेंडरों के दाम बढ़ाये गए। इधर दिल्ली चुनाव के नतीजों के दूसरे दिन ही की गई इस बढ़ोतरी को उसी से जोड़कर खामियाजा माना जा रहा है।
इस खबर पर आप अपनी प्रतिक्रिया व्हाट्सएप नम्बर 9934070980 पर भेज सकते हैं।