नवगछिया। भागलपुर जिला कांग्रेस कमिटी के उपाध्यक्ष सह गोपालपुर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी शीतल प्रसाद सिंह निषाद के नेतृत्व में शनिवार को नवगछिया स्थित कैम्प कार्यालय में कांग्रेस पार्टी का स्थापना दिवस मनाया गया। मौके पर शीतल प्रसाद सिंह निषाद ने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना आज के ही दिन 28 12 1885 को डॉ एच हो ह्यूम साहब ने नदी के किनारे किया था। हमलोग उसी प्रकार से पोखर के किनारे धूमधाम से केक काटकर135 वां स्थापना दिवस मना रहे हैं। मैं राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से अनुरोध करता हूँ कि बिहार में अपने बलबूते पर चुनाव लड़ा जाय, जिससे कि बिहार में भी कांग्रेस की सरकार बन सके। इस मौके पर केक काटने के बाद बच्चों के बीच मिठाई भी वितरण किया गया।
इस मौके पर नवगछिया प्रखंड अध्यक्ष जितेंद्र प्रसाद सिंह, गुलाब पासवान, बाल्मीकि कुंवर, विनय कुमार, इन्द्रदेव प्रसाद सिंह, रामपुकार भगत, कारे लाल चौधरी, शीला देवी निषाद, अशोक सिंह निषाद, सुनील चौधरी, छोटे लाल ततमा, राजीव चौधरी, घनश्याम सिंह निषाद सहित काफी कार्यकर्ता मौजूद थे।