बिहार विधानसभा चुनावों की मतगणना के रुझानों के मुताबिक राज्य में नीतीश कुमार के नेतृत्व में महागठबंधन की सरकार बनने जा रही है। यानी
एक बार फिर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार होंगे। 243 विधानसभा सीटों के रुझानों में महागठबंधन 171 सीटों पर आगे है, जबकि बीजेपी गठबंधन को 61 सीटों पर बढ़त हासिल है। 8 सीटों पर अन्य उम्मीदवार आगे चल रहे हैं।
बिहार विधानसभा चुनाव में पराजय को स्वीकार करते हुए भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राजद प्रमुख लालू प्रसाद को उनकी प्रभावशाली विजय के लिए बधाई दी और कहा कि उनका दल जनादेश का सम्मान करता है। भाजपा के सहयोगी और लोजपा नेता चिराग पासवान ने नीतीश कुमार की प्रशंसा की और कहा कि महागठबंधन की जीत दरअसल राज्य में उनके द्वारा किए गए विकास कार्य को जनता की ओर से मिली मंजूरी है।