भीषण ठंड और कुहासे का असर आम ट्रेनों से लेकर ख़ास और मशहूर ट्रेनों पर भी देखा जा रहा है। अपने समय पर पहुँचने के लिए देश भर में विख्यात रफ़्तार की रानी राजधानी एक्सप्रेस भी आज पांच घंटे से ज्यादा लेट चल रही है।
जिसके इस समय नवगछिया और कटिहार पहुँचने का समय हो चूका है वह अभी तक पटना भी नहीं पहुँच पायी है।
जानकारी के अनुसार राजधानी सहित कुछ ट्रेनों की स्थिति इस प्रकार है-
12424 डाउन राजधानी एक्सप्रेस 5 घंटा
12488 डाउन सीमांचल एक्सप्रेस 6 घंटा
12506 डाउन नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस 10 घंटा
15622 डाउन कामाख्या एक्सप्रेस 10 घंटा
15483 अप महानंदा एक्सप्रेस कल वाली 16 घंटा 50 मिनट लेट से नवगछिया पहुँचने की सम्भावना है।