ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

लालू के खिलाफ संजय ने दर्ज कराया आपराधिक मुकदमा

सोमवार को जदयू (जनता दल यूनाइटेड) के प्रदेश प्रवक्ता संजय सिंह ने राजद (राष्ट्रीय जनता दल) अध्यक्ष लालू प्रसाद के खिलाफ आपराधिक मुकदमा दर्ज कराया है। इसकी वजह लालू द्वारा प्रयुक्त वह असंसदीय शब्द
है, जिसको लेकर संजय सिंह बेहद नाराज थे। हालांकि पिछले दिनों उन्होंने आपराधिक के साथ मानहानि का मुकदमा भी दायर करने की बात कही थी, लेकिन ऐन वक्त मानहानि का मुकदमा किंचित कारणों से दायर नहीं कराया गया।
उल्लेखनीय है कि 15 मई को परिवर्तन रैली में लालू ने कहा था कि नीतीश के पास दो 'एलसेसियन' हैं। स्पष्ट है कि इशारा कुत्ता की तरफ था। उसके बाद प्रेस कांफ्रेंस कर संजय सिंह ने कहा था कि आक्सफोर्ड डिक्शनरी में मैंने 'एलसेसियन' का अर्थ पढ़ा है। उस शब्द का सन्दर्भ बड़ा कुत्ता, घरों की रखवाली करने वाला और पुलिसिया तहकीकात में साथ देने वाला अर्थ से है। मैं मनुष्य योनि में पैदा हुआ हूं। मैं मनुष्य हूं। लालू ने ऐसा कहकर केवल मेरा ही नहीं, पूरे क्षत्रिय समाज की मानहानि की है। मैं उनके खिलाफ आपराधिक और मानहानि का मुकदमा दर्ज कराऊंगा। गौरतलब है कि लालू ने इशारों-इशारों में संजय सिंह के साथ जदयू नेता संजय झा को भी अपनी बातों की लपेट में लिया था।