में गिरावट दर्ज की जा रही है। बादल छाये हुए हैं तथा राज्य के कई हिस्सों में झमाझम बारिश की सम्भावना व्यक्त की जा रही है।पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक शनिवार सुबह पटना का तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जबकि गया का 26.3 डिग्री, भागलपुर का 27.0 तथा पूर्णिया का सुबह का तापमान 26.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
इसके अलावा पिछले 24 घंटे के दौरान भागलपुर में 78.5 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई जबकि पटना में 0.5 मिलीमीटर बारिश हुई। पटना का अधिकतम तापमान 37 और 40 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है।
पटना मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक ए के सेन ने बताया कि अधिकांश हिस्सों में बादल छाये रहेंगे और कई हिस्सों में जोरदार बारिश होगी।