ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

नवगछिया में बड़े सेक्स रैकेट का खुलासा, एक दर्जन लोग गिरफ्तार


गिरफ्तार में छह पुरूष और छह महिला हैं शामिल

आदर्श थाना और महिला थाना ने संयुक्त रूप से की छापेमारी

नवगछिया (भागलपुर)। पुलिस जिला नवगछिया के आदर्श थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच 31 पर स्थित होटल सत्यम में बुधवार को दो थाना की पुलिस ने संयुक्त रूप से छापेमारी कर छह पुरुषों और छह महिलाओं को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान आपत्तिजनक सामग्री और कई मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार करने के बाद सभी को पुलिस जीप से आदर्श थाना नवगछिया लेजाया गया। जहां पुलिस द्वारा सभी से पूछताछ जारी है। 

जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक नवगछिया सुश्री निधि रानी के निर्देशन में गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस निरीक्षक सह आदर्श थाना के थानाध्यक्ष लाल बहादुर ने महिला थानाध्यक्ष चंदना कुमारी तथा अन्य पुलिस पदाधिकारी व गश्ती दल के सहयोग से नवगछिया बस स्टैंड स्थित होटल सत्यम में संदिग्ध रूप से चल रहे अनैतिक देह व्यापार को लेकर यह छापेमारी की। जहां मौके पर काफी संख्या में आपत्तिजनक सामग्री और कई मोबाइल के साथ आसपास के क्षेत्र के आधा दर्जन पुरुष और आधा दर्जन महिलाओं को पकड़कर नवगछिया थाना लेजाया गया है। समाचार भेजे जाने तक सभी से पूछताछ जारी थी।

बताया जाता है कि इस होटल में लंबे समय से सेक्स रैकेट चलाये जाने की चर्चा है। हिरासत में लिये गये छह लड़कों में नारायणपुर मथुरापुर के रविंद्र कुमार, भागलपुर बरारी के अजय कुमार, सीवान जिले के खरूवा निवासी राजू श्रीवास्तव, रंगरा मंदरौनी के जेनरल कुमार शर्मा, हनुमान कुमार, नवगछिया नया टोला निवासी अर्जुन साह का पुत्र रवि कुमार है। जबकि, हिरासत में ली गयी लड़कियां भागलपुर सहित आसपास के जिले की बतायी जा रही हैं। हिरासत में लिये गये लड़के और लड़कियों से पुलिस पूछताछ कर रही है।