ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

भागलपुर: केक काटकर राहुल गांधी का मनाया जन्मदिन

नवगछिया / भागलपुर। नवगछिया स्थित कांग्रेस कैम्प कार्यालय में जिला उपाध्यक्ष शीतल प्रसाद सिंह निषाद के नेतृत्व में केक काटकर कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष युवा नेता राहुल गांधी का 47वां जन्मदिन मनाया गया। इस दौरान श्री निषाद ने ईश्वर से युवा नेता राहुल गांधी के दीर्घायु होने तथा आने वाले समय में देश के प्रधानमंत्री बनने की कामना की।
मौके पर युवा कांग्रेस नेता अशोक कुमार सिंह निषाद, प्रखंड महिला अध्यक्ष शीला देवी, राघवेंद्र प्रसाद सिंह, बाल्मीकि कुमर उर्फ बाला, रौनक कुमार, सुनील चौधरी, चंदन सिंह, अब्बास अंसारी, रमेश मावंडिया, छोटे लाल ततमा तथा शोभानंद झा, निशिथ प्रसाद सिंह इत्यादि लोग मौजूद थे।

वहीँ भागलपुर में विधायक अजीत शर्मा के आवास पर कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष युवा नेता राहुल गांधी की 47वां जन्मदिन सोमवार को केक काटकर मनाया गया। मौके पर पार्टी के जिला सचिव सुजीत झा ने कहा कि राहुल गांधी देश के नौजवानों के हितैषी एवं किसानों के हमदर्द हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के राजकुमार का मानना है कि युवा ही देश को नई दिशा दे सकता है और मेहनतकश किसान देशवासियों को रोटी। केंद्र की मोदी सरकार इन दोनों की उपेक्षा कर देश को रसातल में ले जा रही हैं। उन्होंने भरोसा जताया कि 2019 में देश का नेतृत्व राहुल गांधी करेंगे।

कार्यक्रम का संचालन एसोसिएशन के संयोजक दीपक कुमार दिनकर कर रहे थे। उन्होंने कहा कि एसोसिएशन का विस्तार जल्द किया जाएगा। मौके पर मामून राशिद, सुनीता झा, ऋषि, जूनिश, स्वप्निल, तपेश्वर, अंकित एवं कौशल सहित अन्य मौजूद थे।