ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

नवगछिया एसपी कार्यालय के पास वाहन चेकिंग में दो लोडेड पिस्टल और तीन गोलियों सहित पांच गिरफ्तार


नवगछिया पुलिस को आज भी एक बड़ी सफलता हाथ लगी है।  नवगछिया थाना क्षेत्र में कई जगहों पर लगायी गयी वाहन चेकिंग  दौरान एसपी कार्यालय के पास एक डाक्टर की हुंडई एसेंट कार से दो लोडेड पिस्टल और तीन गोलियों सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है।  गिरफ्तार ब्रजेश सनगही, राजेश कुमार सिंह, कुमोद रंजन, गोपाल ठाकुर और मनचन कुमार हैं।  बरामद हुंडई कार बीआर 10 डी 1789 के पीछे डाक्टर का लोगो भी लगा है।  कार के अंदर से कुमार पोल्ट्री फ़ार्म के कागजात भी बरामद हुए हैं।
जानकारी के अनुसार हुंडई कार में सवार ये पांचो लोग एन एच 31 से एसपी कार्यालय के रास्ते रेलवे क्रॉसिंग होते हुए नवगछिया बाजार की ओर जा रहे थे।  जहां लगायी गयी वाहन चेकिंग के दौरान कार को रोकने  इशारा पुलिस द्वारा किया गया।  लेकिन कार नहीं रोकी गयी।  संयोग से रेलवे फाटक बंद होने से आगे का आगे का रास्ता बंद हो गया। जिसकी वजह से कार को रोकना मजबूरी हो गयी।  मौके पर मौजूद नवगछिया आदर्श थाना के थानाध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक रंजन कुमार और  पुलिस पदाधिकारियों  द्वारा वाहन की जांच  दौरान पैर के पास बिछे कारपेट के पास से दो लोडेड देसी पिस्टल और तीन गोलियां बरामद हो गयी।  बरामद पिस्टल में से एक का स्ट्रेगर भी चढ़ाया हुआ था।  इस वहां चेकिंग से नवगछिया में होने वाली किसी बड़ी घटना का अंजाम बच गया।
वहीँ नवगछिया के एएसपी रमाशंकर राय ने बताया कि  गिरोह की हमें पांच दिनों से तलाश थी। जिसमें ग्यारह लोग शामिल हैं। इस गिरोह का सरगना शम्भू राय है।  जिसके द्वारा हाल में नवगछिया जेल से बाहर आये तुलसीपुर निवासी राकेश राय की ह्त्या की साजिश रची जा रही थी। यह गिरोह रात में काला कपड़ा पहन कर खेत में भी घूमता है।