ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

बंद के दौरान लाल झंडा का दिखा जोर

अपनी विभिन्न मांगो को लेकर भाकपा माले और महादलित युवा मोर्चा की ओर से गुरूवार को घोषित नवगछिया बंद का मिला जुला असर देखा गया। सुबह से बंद समर्थकों की संख्या काफी कम थी। जो समय के साथ साथ बढाती गयी। जहां पुलिस प्रशासन द्वारा इस बंद को लेकर कोई विशेष व्यवस्था नजर नहीं आ रही थी। इसके अलावा कोई दंडाधिकारी भी शहर में नजर नहीं आ रहे थे। वहीँ ग्यारह बजे के बाद बढ़ती बंद समर्थकों की तादात से बंद समर्थकों को मिलने लगा। इसके बाद लगभग बारह बजे महाराज जी चौक पर लाल टोपी की कमी पर लाल झंडा भरी पद गया। इस दौरान कई दुकानदारों को जबरन दुकानें बंद करने को कहा गया। जिस क्रम में कई दुकानदारों से बंद समर्थकों की झड़प भी हो गयी।
नवगछिया शहर में दुकानदारों और बंद समर्थकों के बीच झड़प की खबर अधिकारिओं को मिलने के बाद नवगछिया थानाध्यक्ष एवं अन्य पुलिस बल शहर में दिखाई दिए। तब तक ये बंद समर्थक शहर के वैशाली चौक को जाम कर चुके थे। जहां वे अपनी नुक्कड़ सभा को संबोधित कर रहे थे। मौके पर पहुँच कर थानाध्यक्ष ने समझा कर जाम हटवाया। इसके बाद ये बंद समर्थक शहर में घूम घूम कर अपना प्रदर्शन करते देखे गए।
वैशाली चौक पर हुई नुक्कड़ सभा को रुपेश कुमार सिंह, मुकेश मुक्त, विन्देश्वरी मंडल तथा राम देव सिंह ने संबोधित किया।बंद समर्थकों द्वारा दवा, शव यात्रा और बरात को बंद मुक्त घोषित कर रखा था। इस बंद का असर सडकों पर भी अच्छा दिखाई दिया। जहां वाहनों की संख्या काफी कम दिखाई दे रही थी।